जबलपुर जिले में आज कोरोना ने अगले पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये तो वहीं कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गयी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज कोरोना ने अगले पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये तो वहीं कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गयी

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 522 नये मरीज मिले तो वहीं कोरोनाके संक्रमण से मुक्त होने पर 252 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर
| कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार बारह अप्रैल को 252 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2851 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 552 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 252 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 हजार 723 हो गई है और रिकवरी रेट 85.87 प्रतिशत हो गया है । कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 552 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 22 हजार 967 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में चार व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 292 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 2952 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2633 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।