जबलपुर जिले में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गयी हालात हुए गंभीर कोरोना हुआ बेकाबू देखिए ये रिपोर्ट - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर जिले में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गयी हालात हुए गंभीर कोरोना हुआ बेकाबू देखिए ये रिपोर्ट

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 653 नये मरीज मिले तो वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 298 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर
| कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार चौदह अप्रैल को 298 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2847 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 653 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 298 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 20 हजार 327 हो गई है और रिकवरी रेट 83.91 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 653 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 24 हजार 222 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में छह व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 303 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 3890 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2604 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।