जबलपुर जिले में आज कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गयी कोरोना हुआ भयावह देखिए ये रिपोर्ट - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर जिले में आज कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गयी कोरोना हुआ भयावह देखिए ये रिपोर्ट

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 874 नये मरीज मिले तो वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 483 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार उन्नीस अप्रैल को 483 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 3122 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 874 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 483 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 22 हजार 945 हो गई है और रिकवरी रेट 81.12 प्रतिशत हो गया है । कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान आये कोरोना के 874 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 28 हजार 282 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में छह व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 338 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 5820 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2676 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं । आज कोरोना संक्रमण से प्रभावित 14 क्षेत्रों को कण्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है ।