राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हुए कोरोना संक्रमित, एक दिन पहले पत्नी आई थी पॉजिटिव - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हुए कोरोना संक्रमित, एक दिन पहले पत्नी आई थी पॉजिटिव



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। गहलोत ने गुरुवार को खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।' इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को ही मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
वहीं, आपको बता दे, कोरोना की चपेट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र और झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह भी आ गए हैं। वहीं जयपुर विधायक अशोक लाहोटी और उनका पूरा परिवार भी कोरोना से संक्रमित है।