रविवार के लॉकडाउन में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी जारी हुए आदेश देखिए ये रिपोर्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रविवार के लॉकडाउन में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी जारी हुए आदेश देखिए ये रिपोर्ट


रविवार के लॉकडाउन में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी

जबलपुर की सीमा क्षेत्र में स्थित सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर विक्रय दुकानें तथा मदिरा विक्रय से संबंधित सभी अन्य केन्द्रों, एम्बी वाईन आउटलेट, भांग एवं भांग घोटा दुकानें रविवार 4 अप्रैल को संपूर्ण दिवस के लिए बंद रहेगी ।


जबलपुर
| कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टरकर्मवीर शर्मा ने रविवार 4 अप्रैल के लॉकडाउन के दौरान जबलपुर शहर में शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण को भी प्रतिबंधित कर दिया है । इस बारे में जारी आदेश में कहा गया है कि नगर निगम जबलपुर एवं छावनी परिषद जबलपुर की सीमा क्षेत्र में स्थित सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर विक्रय दुकानें तथा मदिरा विक्रय से संबंधित सभी अन्य केन्द्रों, एम्बी वाईन आउटलेट, भांग एवं भांग घोटा दुकानें रविवार 4 अप्रैल को संपूर्ण दिवस के लिए बंद रहेगी । इस दिन शराब के क्रय-विक्रय, संक्रमण एवं परिवहन पर भी प्रतिबंध रहेगा ।