राहुल गांधी बोले- कोरोना के टीके की जरूरत पर बहस हास्यास्पद, हर भारतीय सुरक्षित जीवन का हकदार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

राहुल गांधी बोले- कोरोना के टीके की जरूरत पर बहस हास्यास्पद, हर भारतीय सुरक्षित जीवन का हकदार

 


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के सभी नागरिकों के लिए कोरोना के टीके की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि इस टीके की जरूरत को लेकर बहस करना हास्यास्पद है और हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है।

उन्होंने ‘कोविड वैक्सीन’ हैशटैग से ट्वीट किया, ‘‘जरूरत और मर्जी को लेकर बहस करना हास्यास्पद है। हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है।’’      

गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 45 साल से अधिक उम्र के लोग टीका लगवा सकते हैं।   

इस बीच, राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘महामारी के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्यकर्मी हमारे योद्धा हैं। मैं नागरिकों की रक्षा करने की उनकी प्रतिबद्धता, साहस और समर्पण के लिए उनको सलाम करता हूं। मैं त्याग के लिए उनके परिवारों का भी आभार व्यक्त करता हूं।’’      

उन्होंने लोगों का आह्वान किया, ‘‘इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए देश के नागरिक के तौर पर हमें अपने हिस्से की भूमिका निभानी होगी। हम मास्क लगाएं और दूसरे सभी प्रोटोकॉल का पालन करें।’’