फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने पेड जॉब कर इतिहास रचा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने पेड जॉब कर इतिहास रचा



न्यूयार्क । जिल बाइडेन अमेरिका की ऐसी प्रथम महिला हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति की पत्नी होने से अलग बतौर टीचर अपनी अलग पहचान बनाई है। स्कूलों में बच्चों की समस्याएं जानना, सैनिकों के परिवारों से चर्चा करना और अस्पतालों में लोगों के दर्द को बांटते हुए वे सहज देखी जा सकती हैं। उनकी यह छवि उन्हें ज्यादा पारंपरिक दिखाती हैं। हाल ही में जिल दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में वैक्सीनेशन का डर मिटाने के लिए लोगों से मिलीं। उससे पहले उन्होंने जूम के जरिए वॉशिंगटन के कम्युनिटी कॉलेज में अंग्रेजी की क्लास ली। विश्लेषकों का कहना है कि जिल ने व्हाइट हाउस से बाहर पेड जॉब जारी रखकर वैसे भी इतिहास रच दिया है। वे नॉर्दन वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। वे अपनी पूर्ववर्ती प्रथम महिलाओं हिलेरी क्लिंटन, मिशेल ओबामा या मेलानिया ट्रम्प जैसे काम करके चर्चा में नहीं आतीं। बल्कि अपने पति की तरह राजनीतिक सरगर्मियों को ठंडा रखने में विश्वास रखती हैं। फोर्डहेम यूनिवर्सिटी में प्रो. मोनिका मैक्डरमॉट कहती हैं कि वे जमीन से जुड़ी हैं। वे फस्र्ट लेडी के प्रोटोकॉल का पालन जरूर करती हैं पर रुतबा नहीं दिखाती। उन्होंने हिलेरी की तरह आक्रामक तरीके नहीं अपनाएं जो अलोकप्रिय थे। वे मेलानिया की तरह दिखावा नहीं करतीं और मिशेल की तरह गंभीर मुद्दों पर चर्चाएं नहीं करतीं। चुनाव अभियान के दौरान भी वे प्रतिनिधियों से उनके परिवार और व्यक्तिगत मुद्दों पर बात करती थीं।