सहजन सेहत और सौंदर्य के बेहतरीन गुणों से है भरपूर - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

सहजन सेहत और सौंदर्य के बेहतरीन गुणों से है भरपूर

सहजन में क्‍लोरोजेनिक एसिड होता है यह वजन को घटाने में बहुत मददगार होता है। यह फैट को तेजी से बर्न करता है और शरीर में मेटाबॉलिज्‍म रेट को बढ़ाता है। 


इसमें एंटी-डायबिटिक गुण भी होते हैं, इसलिए इसे डायबिटिक लोगों के लिए वरदान कहा जाता है।


विटामिन-बी, बी 12, नियासिन और राइबोफ्लेविन जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट्स का अच्‍छा स्रोत माने जाने वाले सहजन से आपकी पाचन संबंधित दिक्‍कतें भी दुरुस्‍त हो जाती हैं।



यह एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्‍टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें हीलिंग पावर भी होती है। अगर आप बीमार हैं या फिर आपके शरीर में कोई चोट लगी है तो सहजन खाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। यह शरीर में ब्‍लड क्‍लॉटिंग को भी रोकता है।


बालों और त्‍वचा के लिए भी सहजन के कई फायदे हैं। यह त्‍वचा के टेक्‍सचर को स्‍मूद बनाता है और मुंहासे नहीं होने देता। स्‍कैल्‍प की सेहत के लिए भी यह अच्‍छा होता है। इतना ही नहीं इसे खाने से डैंड्रफ की समस्‍या भी दूर हो जाती है।


यह ब्‍लड को प्यूरीफाई करता है और शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मददगार होता है।


सहजन सेहत और सौंदर्य के बेहतरीन गुणों से है भरपूर जरूर जानिए सहजन के यह 5  लाभ 

1 त्वचा पर होने वाली कोई समस्या या त्वचा रोग के लिए सहजन बेहद लाभदायक है। इसकी कोमल पत्त‍ियों और फूलों को भी सब्जी के रूप में उपयोग किया जा सकता है, जो आपको त्वचा की समस्याओं से दूर रखकर जवां बनाए रहने में भी मददगार है।



2 महिलाओं के लिए सहजन का सेवन फायदेमंद होता है। यह माहवारी संबंधी परेशानियों के अलावा गर्भाशय की समस्याओं से भी बचाए रखता है और बेहतर सेहत प्रदान करता है।

 


3 सहजन में विटामिन सी का स्तर उच्च होता है जो आपकी रोग प्रतरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई बीमारियों से आपकी रक्षा करता है। तो अगर बीमारियों को दूर रखना है तो सहजन से दूरी न बनाएं।



4 बहुत ज्यादा सर्दी होने पर भी सहजन फायदेमंद है। इसे पानी में उबालकर उस पानी की भाप लेना बंद नाक को खोलता है और सीने की जकड़न को कम करने में मदद करता है।


5 सहजन का सेवन सेक्स पावर बढ़ाने में मदद करता है। इस मामले में यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है। पुरुषों में यह शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और वीर्य को गाढ़ा करने में मददगार है।