Coronavirus Update India : इस साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में 1 लाख से ज्यादा नए केस, दुनिया के 4 देशों में बढ़ा संक्रमण - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Coronavirus Update India : इस साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में 1 लाख से ज्यादा नए केस, दुनिया के 4 देशों में बढ़ा संक्रमण

 


देश में कोरोना वायरस (Corona virus) पीक पर पहुंच गया है। लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में 92 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इनमें 49,447 सिर्फ महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं।

कोविड-19 वेबसाइट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,03,735 नए मामले दर्ज किए गए। जबकि 477 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। भारत में पहला कोरोना केस 30 जनवरी 2020 को सामने आया था। तब से भारत में लगातार केस बढ़ रहे है। लेकिन कल अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। वहीं गुजरात में कोरोना लगातार तीसरे दिन आक्रमक होता दिखा। बीते 24 घंटों में 2800 से अधिक कोरोना मामलों की रिपोर्ट सामने आई। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में एक दिन में मिले 3178 नए मरीज। जबकि एक महीने में 7 गुना मरीजों की संख्या बढ़ी है। एक्टिव केस 21 हजार के पार हो चले हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोरोना वायरस मामलों की समीक्षा की साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान को लेकर 5 सूत्रीय प्लान तैयार किया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय टीमों को महाराष्ट्र का दौरा करने और इस तरह के स्पाइक के कारणों की समीक्षा करने के लिए कहा गया है।

दूसरी तरफ मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र बॉर्डर को सील कर दिया है। साथ ही छत्तीसगढ़ से आवाजाही पर रोक लगा दी है। सीएम ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सीमा से लगे इलाकों को सील कर दिया है। अब छत्तीसगढ़ से आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही रहेगी। बीते रविवार भारत ने पिछले 24 घंटों में 93,249 नए मामले दर्ज किए गए। दुनिया की बात करें तो बीते दिन 5.26 लाख केस आए। भारत-फ्रांस में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले, अमेरिका-ब्राजील में नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।