किसानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर बुरे फंसे एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

किसानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर बुरे फंसे एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन



 फिरोजपुर(कुमार): एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन किसानों के प्रति विवादित टिप्पणी करने के बाद विवाद में फंस गए है। दरअसल, जज हरमिलन कौर की अदालत में किसान बलराज सिंह कटोरा वासी गांव कटोरा फिरोजपुर की ओर से आज एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन के खिलाफ अपनी गवाही दर्ज करवाई गई।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों द्वारा शुरू किए गए किसानी आंदोलन के चलते कुछ भाजपा नेताओं द्वारा किसानों के प्रति विवादित टिप्पणियां करने के आरोप में फिरोजपुर और जीरा की अदालतों में एक्टर व भाजपा सांसद रवि किशन, गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय सचिव राम महादेव के खिलाफ मुकद्दमे दायर किए गए थे, जिसमें उन्हें अपनी टिप्पणियों को लेकर सार्वजनिक तौर पर क्षमा मांगने के लिए कहा गया था।

उक्त जानकारी देते हुए किसान कटोरा के वकील रजनीश दहिया ने बताया कि इस केस में अदालत ने बाकी के भाजपा नेताओं को 21 मई तक अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।