'चालबाज इन लंदन' में काम करने जा रही है श्रद्धा कपूर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

'चालबाज इन लंदन' में काम करने जा रही है श्रद्धा कपूर

 


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म चालबाज इन लंदन में काम करने जा रही है।

श्रद्धा कपूर ने अपने नए प्रोजक्ट की घोषणा कर दी है। श्रद्धा कपूर 'चालबाज इन लंदन' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस फिल्म का निर्देशन पंकज पाराशर करेंगे। पंकज पराशर ने वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म 'चालबाज' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी, रजनीकांत और सन्नी देओल की मुख्य भूमिकाये थी।

बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर फिल्म चालबाज इन लंदन में श्रीदेवी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। इस फिल्म की घोषणा करते हुए श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'चालबाज इन लंदन। इस फिल्म का निर्देशन सिर्फ और सिर्फ पंकज पराशर ही कर रहे हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अहमद खान और शायरा खान फिल्म के निर्माता है'।