कोरोना के बिगड़ते हालातों पर हाईकोर्ट में सुनवाई, तीन घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने सरकार से कहा… - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोरोना के बिगड़ते हालातों पर हाईकोर्ट में सुनवाई, तीन घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने सरकार से कहा…

 


जबलपुर। प्रदेश में कोरोना से बिगड़ते हालातों को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई पूरी हो गई। तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक हुई बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। वहीं मामले में कोर्ट ने सरकार को सभी मुद्दों पर जवाब देने के लिए कल तक का समय दिया है।

प्रदेश में कोरोना के बिगड़ते हालातों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। इसके साथ ही मामले में कई याचिकाएं भी कोर्ट में दायर की गई थी। याचिका में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन और बेड की कमी के आरोप लगाए गए हैं। जिसमें सरकारी इंतजाम को नाकाफी बताया गया है। वहीं सरकार की ओर से कहा गया कि सभी इंतजाम किये जा रहे हैं।

कोर्ट ने सरकार को सभी मुद्दों पर कल अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। सरकार के जवाब के पश्चात सोमवार को कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा।