देखें VIDEO - शासकीय विमान से जबलपुर पहुँचे रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 39 बॉक्स - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

देखें VIDEO - शासकीय विमान से जबलपुर पहुँचे रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 39 बॉक्स




शासकीय विमान से जबलपुर पहुँचे रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 39 बॉक्स 

आज दोपहर करीब 04 बजे राजकीय विमान द्वारा इंदौर से रेमडेसिवीर इंजेक्शन की खेप पहुँची 

जबलपुर | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप आज गुरुवार को राज्य शासन के हेलीकॉप्टर एवं विमान द्वारा प्रदेश भर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की आपूर्ति की गई । जबलपुर में भी आज दोपहर करीब चार बजे राजकीय विमान द्वारा इंदौर से रेमडेसिवीर इंजेक्शन की खेप पहुँची । डुमना विमानतल पर इसे सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया ने प्राप्त किया । इस अवसर पर एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी भी मौजूद थी । सीएमएचओ डॉ कुररिया ने बताया जबलपुर को आज रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 39 बॉक्स प्राप्त हुये हैं । उन्होंने बताया कि प्रत्येक बॉक्स में 48 इंजेक्शन हैं । सीएमएचओ के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार आज प्राप्त हुये रेमडेसिवीर के 39 बॉक्स में से 29 बॉक्स मेडिकल कॉलेज को और 10 बॉक्स जिला अस्पताल को आबंटित किये गये हैं ।