VIDEO - Jabalpur Collecter ,Jabalpur SP ने भ्रमण कर लाॅकडाउन के दौरान व्यवस्था का खुद ही लिया जायजा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - Jabalpur Collecter ,Jabalpur SP ने भ्रमण कर लाॅकडाउन के दौरान व्यवस्था का खुद ही लिया जायजा


जबलपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर लाॅकडाउन के दौरान आदेशित व्यवस्था का लिया जायजा

कई प्वाईटों पर स्वयं रूककर आने-जाने वालों से की पूछताछ, बिना वजह घूमते पाये जाने पर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये कार्यवाही के सम्बंध में निर्देश

प्रतिदिन शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से भ्रमण कर कोरोना प्रोटोकाॅल की गाईड लाईन का कड़ाई से पालन कराने हेतु  किया आदेशित

जबलपुर | आज दिनाॅक 26-4-21 को शाम 7 बजे कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने संयुक्त रूप से शहर गोहलपुर, विजय नगर, हनुमानताल, बेलबाग, ओमती, मदनमहल, गोरखपुर, कैंट, आदि क्षेत्र का भ्रमण कर लगायी गयी व्यवस्था का जायजा लिया तथा दमोहनाका, भानतलैया, नौदरा, छोटी लाईन फाटक चैकिंग प्वाईटों पर कुछ समय तक रूक कर आने जाने वाले लोगों से स्वयं पूछताछ की तथा बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों के विरूद्ध चैकिंग प्वाईट पर उपस्थित अधिकारियों को  कार्यवाही के सम्बंध में आदेशित किया गया।

उल्लेखनीय है कि द्वय अधिकारियों द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को सम्बंधित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार  के साथ प्रतिदिन शाम 6 बजे रात 9 बजे तक संयुक्त रूप से भ्रमण कर कोरोना प्रोटोकाॅल की गाईड लाईन का कड़ाई से पालन कराने हेतु आदेशित किया गया है।

द्वय अधिकारियों द्वारा भ्रमण के दौरान पाया गया कि संस्कारधानी वासियों के द्वारा लाकडाउन का कड़ाई से पालन करते हुये पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है, इस हेतु द्वय अधिकारियों ने संस्कारधानी वासियों का आभार व्यक्त करते हुये अपील की है कि फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सावधानी बरतने की विशेष आवश्यकता है, कोरोना के संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु हर व्यक्ति का यह विशेष दायित्व है कि कोरोना प्रोटाकाॅल का सख्ती से पालन करते हुये जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें, जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाये, फिजिकल डिस्टेंस दो गज की दूरी के नियम का कडाई से पालन करें, भीड़ का हिस्सा न बनें, समय समय पर हाथ को साबुन पानी से धोयें एवं सैनेटाईज करें, सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्ष्ण होने पर निकटतम फीवर क्लीनिक में जाकर जांच करायें।