VIDEO - केंद्रीय मंत्री का वायरल हुआ वीडियो युवक ने कहा ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा है प्रहलाद पटेल बोले ऐसी भाषा बोलोगे तो दो लगाऊँगा - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

VIDEO - केंद्रीय मंत्री का वायरल हुआ वीडियो युवक ने कहा ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा है प्रहलाद पटेल बोले ऐसी भाषा बोलोगे तो दो लगाऊँगा


केंद्रीय मंत्री का वायरल हुआ वीडियो युवक ने कहा ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा है प्रहलाद पटेल बोले ऐसी भाषा बोलोगे तो दो लगाऊँगा 

मंत्री की बात सुनकर जवाब में युवक ने कहा हां हम दो खाएंगे। हमारी माताजी भी तो खाने के लिए ही पड़ी हैं। बताओ हम क्या करें 36 घंटे से परेशान हो रहे हैं।

दमोह | लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से एक युवक ऑक्सीजन सिलेंडर की दिलाने की बात कह रहा है। इस पर मंत्री पटेल ने युवक से कहा पहले भाषा ठीक रखो ऐसा बोलोगे तो दो थप्पड़ खाओगे, वायरल वीडियो दमोह जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान का बताया जा रहा है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री दमोह में अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वीडियो फुटेज के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दमोह में जिला अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे, इसी बीच एक युवक उनके पास पहुंचा और कहने लगा मां बीमार है। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा है, एक घंटे हो गया लेकिन अभी तक नहीं मिला युवक की बात सुनते ही मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा पहले भाषा ठीक करो ऐसा बोलोगे तो दो खाओगे।

मंत्री की बात सुनकर जवाब में युवक ने कहा हां हम दो खाएंगे। हमारी माताजी भी तो खाने के लिए ही पड़ी हैं। बताओ हम क्या करें 36 घंटे से परेशान हो रहे हैं। ये वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद ही विवादित हो रही वीडियो की जानकारी देते हुए लिखा जिला चिकित्सालय में चर्चा का अंत ऐसे हुआ जिस पर विवाद खड़ा किया गया था और वीडियो पोस्ट कर दिया