बड़ी खबर: मुंबई में 2 मई तक वैक्सीनेशन बंद, एक्टिव केस में दुनिया के 6वें नंबर पर महाराष्ट्र - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बड़ी खबर: मुंबई में 2 मई तक वैक्सीनेशन बंद, एक्टिव केस में दुनिया के 6वें नंबर पर महाराष्ट्र



आज महाराष्ट्र दिवस है। लेकिन महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना के नए मामलों का रिकॉर्ड बन रहा है। महाराष्ट्र में नए कोरोना मरीजों की संख्या 60 हजार से ऊपर बनी हुई है। लगातार हर दिन इतने मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में पूरे महाराष्ट्र से 62,919 नए मामले दर्ज किए गए तो वहीं दूसरी तरफ 70 हजार के करीब मरीज ठीक हो गई। जबकि 828 मरीजों की कोरोना से जान चली गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र दुनिया के छठे नंबर का देश बन गया है। जहां पर सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं। भारत को छोड़ दे तो पांच देश ऐसे हैं जहां पर कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं। इसमें अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, तुर्की और रूस जैसे देश शामिल है। लेकिन कुल मौतों के मामले में महाराष्ट्र दुनिया के 210 देशों में सबसे आगे हैं।

वहीं दूसरी तरफ मुंबई में वैक्सीनेशन बंद हो गया है। 1 मई से पूरे देश में 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को वैक्सीन देने के लिए कहा गया था। लेकिन कई राज्य ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में लगातार पॉजिटिविटी रेट कम हो रहा है। 4 अप्रैल को यहां 27.94 फीसदी मरीज कोरोना पॉजिटिव हुए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 18 प्लस वैक्सीनेशन को लेकर प्रतीकात्मक रूप से टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की। राज्य के नागरिकों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। इसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुंबई में आज सिर्फ 1 हजार लोगों का टीकाकरण किया।