देश में एक दिन में कोरोना के 4 लाख से ज्‍यादा नए मामले दर्ज, सारे रिकॉर्ड टूटे - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

देश में एक दिन में कोरोना के 4 लाख से ज्‍यादा नए मामले दर्ज, सारे रिकॉर्ड टूटे



India, coronaVirus, COVID-19, News: देश में कोरोना ने पहली मई को ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आज शनिवार को 4 लाख से ज्‍यादा संक्रमण के नए केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में 3,523 नई मौतें और 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 4,01,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हुई. पिछले 24 घंटे में 3,523 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,11,853 हो गई है.

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,68,710 हो गई है. देश में अब तक संक्रमण से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,56,84,406 हो गई.