VIDEO - मध्यप्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है। बोले शिवराज - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - मध्यप्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है। बोले शिवराज


विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को शिवराज ने दिया तोहफा

 



हमारे पत्रकार मित्र COVID19 के इस खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं। इसलिए मध्यप्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है। उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

प्रदेश के मुखिया ने एक बड़ा फैसला लिया है, मुख्यमंत्री शिवराज ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दिया है। तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिए भी मांग उठी है।


भोपाल |मध्य प्रदेश के मुखिया ने एक बड़ा फैसला लिया है, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दिया है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिए भी मांग उठ रही है, कोविड महामारी के दौरान भी पत्रकार कड़ी मेहनत के साथ लगातार काम करते आ रहे हैं, फील्ड पर कई पत्रकार कोरोना से संक्रमित हुए और कई पत्रकारों की कोविड-की चपेट में आने की वजह से मौत भी हो गई है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पत्रकार मित्र कोविड के खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डालकर अपने कार्य का निर्वाह कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है।

वहीं सीएम शिवराज ने दमोह उपचुनाव में भाजपा को मिली हार पर कहा कि हालातों और समीकरण से दमोह में हारे हमारा ध्यान कोरोना की रोकथाम में था।