घूम- घूम कर बेच रहा था शराब लाल रंग की टी शर्ट में भानू प्रताप - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

घूम- घूम कर बेच रहा था शराब लाल रंग की टी शर्ट में भानू प्रताप


अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, बुलेरो वाहन में शराब रखकर  घूम घूम कर बेच रहा था शराब , 175 पाव देशी शराब बुलेरो वाहन सहित जप्त।



क्राईम ब्रांच एवं थाना भेड़ाघाट की टीम द्वारा अवैघ शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को बुलेरो वाहन मे रखी 175 पाव देशी शराब के साथ  पकड़ा गया है।


जबलपुर | थाना प्रभारी भेड़ाघाट  शफीक खान ने बताया कि आज दिनाॅक 8-5-21 को सुबह क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि बुलेरो क्रमांक  एम पी 21 सीए 1509 में चालक लाल रंग की टीशर्ट पहने है जो देशी शराब घूम-घूम कर बेच रहा है, एवं  बैनगंगा पुल सरस्वती घाट पर है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना भेड़ाघाट की संयुक्त टीम द्वारा  मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी दी गयी, पुलिस को देखकर बुलेरो का चालक तेजी से पंचवटी की ओर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा, नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम भानू प्रताप सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मीरगंज भेड़ाघाट बताया, तलाशी लेने पर बुलेरो मे 5 कार्टूनों में 175 पाव देशी शराब कीमती लगभग 20 हजार रूपये की रखी मिली जिसे मय बुलेरो क्रमांक एम पी 21 सीए 1509 के जप्त करते हुये धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की गयी।


उल्लेखनीय भूमिका - अवैघ शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल, आरक्षक महेन्द्र पटेल, खुमान सिंह तथा थाना भेडाघाट के सहायक उप निरीक्षक दान सिंह झारिया एवं सैनिक अरविंद की सराहनीय भूमिका रही।