मास्क न लगाने पर महिला को बाल पकड़ कर घसीटा पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने देखें VIDEO - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मास्क न लगाने पर महिला को बाल पकड़ कर घसीटा पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने देखें VIDEO

पुलिस का सामने आया अमानवीय चेहरा मास्क न लगाने पर महिला की मारपीट, बालों को पकड़कर घसीटा, देखें VIDEO


पुलिसकर्मी जब महिला के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे थे उसी समय वहां मौजूद एक शख्स ने पूरे घटना का वीडियो बना लिया।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में मास्क नहीं पहनने पर तीन पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ बदसलूकी की।

सागर मध्य प्रदेश -  सागर जिले में पुलिसकर्मियों का अमानवीय चेहरा सामने आया है। मास्क नहीं पहनने पर तीन पुलिसकर्मियों ने गांधी चौक के पास महिला के साथ बदसलूकी की उनकी बेटी के सामने ही उसके साथ हाथापाई और खीचातानी की गई इन पुलिसकर्मियों में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी। पुलिसकर्मी जब महिला के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे थे उस समय वहां मौजूद किसी युवक ने घटना का पूरा वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल वायरल हो रहा है। दरअसल कोरोना महामारी के बीच मध्य प्रदेश में इन दिनों सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है पाबंदियों के दौरान महिला अपनी बेटी के साथ किराने का सामन लेने बाजार जा रही थी. महिला ने मास्क नहीं पहना हुआ था। जैसे ही पुलिस की नजर उस पर पड़ी उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस दौरान पीड़ित महिला पुलिसकर्मियों के सामने चीखती रही, गिड़गिड़ाती रही लेकिन उनको उस पर बिल्कुल भी दया नहीं आई महिला लगातार पुलिस के हाथों से बचने की कोशिश करती रही लेकिन पुलिसकर्मी नहीं रुके


महिला के बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा

वीडियो में महिला पुलिसकर्मी उसे गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रही है. इस दौरान जब उसने गाड़ी में बैठने से इनकार कर दिया तो एक पुलिसकर्मी ने उसके बालों को पकड़कर उसे सड़क पर घसीट दिया. ये पूरी घटना मोबाइल में कैद हो गई. पुलिस की इस हरकत पर लोगों का जमकर गुस्सा फूट रहा है।