दूधिया रोशनी से नहाएंगी शहर की सड़कें स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में लगाई जायेगी 40 हजार सफेद एलईडी लाइट्स - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

दूधिया रोशनी से नहाएंगी शहर की सड़कें स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में लगाई जायेगी 40 हजार सफेद एलईडी लाइट्स


दूधिया रोशनी से नहाएंगी शहर की सड़कें स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में लगाई जायेगी 40 हजार सफेद एलईडीलाइट्सशहर में बनेगी 46 करोड़ की लागत से दो सड़कें।


आईटी पार्क के सामने 22 करोड़ और बिरसा मुंडा चौक से महाराजपुर तक 24 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़क


मदन महल पहाड़ी पर होगा 15 हजार पौधों का रोपण कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में लिया गया निर्णय


जबलपुर |संस्कारधानी की सड़कें जल्द ही दूधिया रोशनी से नहाएंगी इसके लिए स्मार्ट सिटी के द्वारा पूरे शहर में 40 हजार सफेद एलईडी लाइट्स लगाए जाएंगे।यह निर्णय आज कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की संपन्न हुई की बैठक में लिया गया। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्चुअल बैठक में निगमायुक्त संदीप जीआर, भारत सरकार एवं राज्य शासन की ओर से नियुक्त डायरेक्टर जे के कपूर, दीपक रत्नावर, स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत, जेडीए के सीईओ प्रशांत श्रीवास्तव, टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग से आर.के. पाण्डे आदि ऑन लाईन जुड़े रहे। बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा अनेक नये कार्य स्वीकृत करते हुए शहर को विकास की अनेक सौगातें प्रदान की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि आईटी पार्क के सामने 22 करोड़ की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा, इसके अलावा 24 करोड़ की लागत से बिरसा मुंडा चौक से महाराजपुर तक की सड़क का कायाकल्प भी होगा। इस अवसर पर निर्णय लिया गया है कि मदन महल की पहाड़ी पर बारिश के मौसम में 15 हजार पौधे रोपे जाएंगे जिससे प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के द्वारा पूर्व में स्वीकृत एवं वर्तमान में प्रचलित सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाने पर भी जोर दिया। 

बैठक के प्रारंभ में स्मार्ट सिटी के कार्यपालिक निदेशक एवं निगमायुक्त  संदीप जी.आर. एवं स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत ने स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं बड़ी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।