'AAP' के बागी विधायकों ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

'AAP' के बागी विधायकों ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की



पंजाब एकता पार्टी बनाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के तीन बागी विधायकों ने गुरुवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और अपने संगठन के कांग्रेस में विलय की घोषणा की।

राहुल गांधी से मिलने वाले विधायकों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष (पंजाब) सरदार सुखपाल सिंह खैरा (विधायक, भोलाथ), सरदार जगदेव सिंह (विधायक, मौर) और पीरमल सिंह (विधायक, भदौर) शामिल रहे।

3 जून को नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ बैठक से पहले अमरिंदर सिंह ने आप के तीन बागी विधायकों सुखपाल खैरा, पीरमल सिंह और जगदेव सिंह कमलू को पार्टी में शामिल किया था।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने इन तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया था।



कभी अमरिंदर सिंह की कड़ी आलोचना करने वाले फायरब्रांड खैरा ने कांग्रेस छोड़ दी थी और दिसंबर 2015 में आप में शामिल हो गए थे। वह 2017 में भोलाथ विधानसभा सीट से चुने गए थे।

हालांकि, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता खैरा ने जनवरी 2019 में आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अपनी खुद की पार्टी पंजाबी एकता पार्टी भी बना ली। अन्य दो विधायक कमलू और धौला पहली बार विधायक बने हैं।