पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के द्वारा एन.एस.ए. के तहत हुआ वारंट जारी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के द्वारा एन.एस.ए. के तहत हुआ वारंट जारी

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के द्वारा एन.एस.ए. के तहत जारी वारंट में प्रतीक जैसवाल जो जहरीली कच्ची शराब के प्रकरण में केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध है की आज की गयी गिरफ्तारी



जबलपुर |पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के द्वारा एन.एस.ए. के तहत हुआ वारंट जारी इस संबंध में अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि थाना अधारताल अंतर्गत खेरमाई मंदिर के पास कटरा निवासी प्रतीक जैसवाल पिता नारायण जैसवाल उम्र 21 वर्ष एक शातिर अपराधी प्रवृत्ति का युवक है। जिसके विरूद्ध विगत 5 वर्ष में हत्या का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट, अवैध कच्ची शराब का विक्रय,अवैध आम्र्स आदि  के 12 प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु समय समय पर प्रतीक जैसवाल के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये जिला बदर की कार्यवाही भी की गयी, किन्तु आदतों में  सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा  है, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

प्रतीक जैसवाल के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिला दण्डाधिकारी जबलपुर  कर्मवीर शर्मा के द्वारा आरोपी की अपराधिक गतिविधियो को दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने जारी एनएसए के वारंट में आरोपी प्रतीक जैसवाल जो कि थाना अधारताल से जहरीली कच्ची शराब के प्रकरण में वर्तमान में केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है की आज दिनाॅक 12-6-2021 को एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तारी की गयी है।