राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में चल रहा इलाज - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में चल रहा इलाज



गुरुग्राम। राम रहीम को कोरोना हो गया है। फिलहाल मेदांता के कोरोना वार्ड में रखा गया है। रविवार दोपहर 12 बजे मिनट सुनारिया जेल से उसे मेदांता लाया गया था। गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। राम रहीम ने पिछले दिनों तबियत खराब का हवाला दिया था। इसके बाद उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था।

पीजीआई के डॉक्टर्स के परामर्श के बाद ही राम रहीम को आज ही मेदांता में लाया गया जहां पर जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। 3 जून को खबर सामने आई थी कि रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उसे पीजीआई रोहतक (PGI Rohtak) में भर्ती कराया गया। राम रहीम को पेट मे दर्द की शिकायत थी।

गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पीजीआई लाया गया। फिर उसे गुरुग्राम के मेंदाता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को रोहतक पीजीआई लाया गया था लेकिन उन्होंने कोविड जांच कराने से मना कर दिया था। पीजीआई में राम रहीम का सीटी स्कैन किया गया। पेट और दिल की जांच की गई थी।