केरल में दस्तक देते ही आगे बढ़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

केरल में दस्तक देते ही आगे बढ़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून



दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ता हुआ शुक्रवार को दक्षिण अरब सागर, मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप के शेष हिस्सों, केरल और तटीय कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में पहुंच गया।

भारतीय मौसम विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार मानसून उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्साें,पश्चिम मध्य के कुछ हिस्सों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र,गोवा, कर्नाटक के शेष भाग, आंध्र प्रदेश के अधिकतर हिस्सों, तेलंगाना, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग के अधिकतर हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व हिस्से के कुछ भाग और पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में पहुंच जायेगा।