Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत के 6 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में मानसून देगा दस्तक - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत के 6 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में मानसून देगा दस्तक



Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। एक तरफ चक्रवात तूफान यास का प्रभाव कम होने के बाद कई शहरों में मौसम बदल गया है, तो वहीं केरल में अगले 24 घंटे के दौरान मानसून दस्तक देगा। जिससे बाद धीरे-धीरे दक्षिण से उत्तर भारत की तरफ मानसून बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इसमें दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, पंजाब समते 6 राज्य हैं, जहां मौसम दस्तक देगा। इस दौरान मौसम सुहावना रहेगा।

दिल्ली एनसीआर में आज होगी बारिश

दिल्ली और एनसीआर में आज आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक बरसाती मौसम रहेगा।

केरल में मानसून देगा दस्तक

आज से हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और पूर्वोत्तर भारत के बंगाल, सिक्किम, मेघालय और ओडिशा जैसे राज्यों में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में बारिश के संकेत हैं। अगले 24 घंटे में केरल में मानसून दस्तक देगा और उसके बाद मानसून आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगा।