315 बोर का लोडेड देशी कट्टा खोंसे युवक को पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही धर दबोचा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

315 बोर का लोडेड देशी कट्टा खोंसे युवक को पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही धर दबोचा

अपराध करने की नियत से कट्टा खोंसे खड़ा आरोपी  गिरफ्तार, देशी 1 कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त।


जबलपुर
|315 बोर का लोडेड देशी कट्टा खोंसे युवक को पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था, इस संबंध में थाना प्रभारी रांझी आर.के. मालवीय ने बताया कि आज दिनांक 11-7-21 की सुबह विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पवन रजक पनेहरा पेट्रोल पम्प के पीछे देशी कट्टा लेकर कोई अपराध करने की नीयत से खड़ा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गयी, पनेहरा पेट्रोल पम्प के पीछे खड़े पवन रजक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, तलाशी लेने पर पवन रजक अपने कमर में दाहिने तरफ एक 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा खोंसे मिला देशी 1 कट्टा एवं 1 कारतूस  जप्त करते हुये, आरोपी पवन रजक उम्र 27 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते करते हुये कट्टा एवं कारतूस कहाॅ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।


उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी को देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, मृदुलेश शर्मा, आरक्षक धीरेन्द्र तिवारी, साकेत तिवारी, राज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।