कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई, देश में 53 प्रतिशत से ज्यादा मामले महाराष्ट्र-केरल से आ रहे है: स्वास्थ्य मंत्रालय - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई, देश में 53 प्रतिशत से ज्यादा मामले महाराष्ट्र-केरल से आ रहे है: स्वास्थ्य मंत्रालय



नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर हाहाकार मंचा के बाद अब मामलों में गिरावट आ रही है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में सामने आ रहे कोरोना के कुल नए मामलों में से 32 फीसदी केरल और 21 फीसदी केरल से सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जब कोरोना प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन करने वाले लोगों की ये तस्वीरें देखते हैं तो डर लगता है। उन्होंने कहा कि क्या ये कोरोना वायरस को हमें संक्रमित करने के लिए खुला निमंत्रण नहीं है? उन्होंने बांग्लादेश में तीसरी लहर का जिक्र किया और कहा कि वहां कोरोना से संक्रमण के मामले दूसरी लहर से भी अधिक हैं।