फर्जी वैक्सीन कैंप मामले को लेकर BJP का ममता सरकार पर हल्ला बोल, कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ता हिरासत में - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

फर्जी वैक्सीन कैंप मामले को लेकर BJP का ममता सरकार पर हल्ला बोल, कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ता हिरासत में



पश्चिम बंगाल में फर्जी वैक्सीनेशन कैंप को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ममता सरकार को घेरा जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर फर्जी वैक्सीनेशन कैंप को लेकर ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की है। स्थिति बेकाबू होने पर उसे काबू करने के लिए पुलिस के द्वारा वॉटर कैनन का भी इंतजाम किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता पुलिस की ओर तसे भारतीय जनता पार्टी को एक पत्र लिखा गया था। पत्र में कहा गया है कि कोविड प्रोटोकॉल की वजह से रैली नहीं निकाली जा सकती है। क्योंकि, इस दौरान किसी भी धार्मिक, राजनीतिक जमावड़े की अनुमति नहीं है। पुलिस ने बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं, नेताओं को हिरासत में भी लिया है। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं। कार्यकर्ता बस में भरे जाने के दौरान 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' के नारे लगा रहे थे।


दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना


भारतीय जनता पार्टी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। दिलीप घोष अलावा प्रदर्शन में शुभेंदु अधिकारी, सौमित्र खान भी शामिल हुए हैं। दिलीप घोष ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। बीजेपी ने फर्जी टीकाकरण मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। जानकारी के नियम को बता देगा बीते दिनों फर्जी टीकाकरण मामले में मुख्य आरोपी देबांजन देब को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद उसके तीन और सहयोगी भी पकड़े गए थे।