पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत रविवार को कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में लेंगें शपथ - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत रविवार को कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में लेंगें शपथ



पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत 11 जुलाई (रविवार) को कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। इसी के साथ थावरचंद गहलोत कर्नाटक के 19वें राज्यपाल बन जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को सुबह 10:30 बजे शपथग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के ग्लास हाउस में किया जाएगा। कर्नाटक सूचना विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका कर्नाटक के नए राज्यपाल के तौर पर थावरचंद गहलोत को शपथ दिलाएंगे।

बता दें कि थावरचंद गहलोत वजुभाई वाला की जगह लेंगें। केंद्र में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा थावरचंद गहलोत 1996 से 97, 1998 से 99, 1999 से 2004 और 2004 से 2009 तक देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चुनाव जीत चुके हैं। थावरचंद गहलोत इसके बाद साल 2012 से अब तक राज्यसभा के सदस्य हैं। गहलोत केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सौंपा गया था। इसके अलावा गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता भी रह चुके हैं। अब थावरचंद गहलोत, वजुभाई वाला की जगह लेंगे जोकि साल 2014 से कर्नाटक के राज्यपाल थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 6 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस पद पर थावरचंद गहलोत की नियुक्ति की घोषणा की थी।