CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ढिलाई पर अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ढिलाई पर अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश




CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ढिलाई पर अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश। 



जबलपुर | सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले बाबूओं की अब खैर नहीं। कलेक्टर कर्म वीर शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने शिकायतों के निराकरण नहीं नहीं लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं शिकायतों के तत्काल निराकरण पर नहीं करने वाले अफसरों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।


कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश


सीएम हेल्पलाइन की खाद्य विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण में ढिलाई बरतने पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले के पदस्थ सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रण को दिये हैं। निर्देश में कहा गया है कि जब तक सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की पेन्डेंसी कम न हो जाये तब तक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को जुलाई माह के वेतन का भुगतान न किया जाये।