Jabalpur NEWS : मछली पालन स्टार्टअप के लिए अनुदान मिलेगा तत्काल आवेदन करें - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur NEWS : मछली पालन स्टार्टअप के लिए अनुदान मिलेगा तत्काल आवेदन करें


प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्वरोजगार हेतु मत्स्य कृषकों एवं युवाओं से आवेदन आमंत्रित।


जबलपुर |प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जबलपुर द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक सभी वर्गों के मत्स्य कृषकों, युवाओं एवं उद्यमियों से 31अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।


सहायक संचालक मत्स्योद्योग जबलपुर के अनुसार केन्द्र शासन के मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सभी वर्गों के मत्स्य कृषकों, युवाओं एवं उद्यमियों के लिए स्वरोजगार हेतु अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य मछली पालन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने, आधारभूत संरचना व प्रबंधन के अंतर को कम करने के साथ-साथ मूल्य शृंखला का आधुनिकीकरण व सुदृढ़ीकरण तथा मत्स्य कृषकों की आय में वृद्धि करना है।


सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन करने के लिए आवेदक को स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण, मत्स्य बीज संवर्धन इकाई निर्माण, सर्कुलर हैचरी का निर्माण, बायोफ्लॉक, आरएएस निर्माण, जलाशय में केज कल्चर, आइस प्लाण्ट की स्थापना, इंसुलेटेड व्हीकल, फिश फीड मिल की स्थापना एवं कियोस्क सेंटर निर्माण के साथ-साथ मछली पालन कार्य से संबद्ध मत्स्य पालक समिति के सदस्यों को मोटर साइकिल विथ आइस बॉक्स, आटो रिक्शा विथ आइस बॉक्स, लोडर एवं साइकिल विथ आइस बॉक्स, मिश्रित मत्स्य पालन, पंगेशियस पालन के लिए इनपुट्स की व्यवस्था आदि के लिए अनुदान राशि प्रदान की जायेगी। सहायक संचालक के अनुसार योजना की विस्तृत जानकारी एनएफडीबी की वेबसाइट एवं मछली पालन विभाग के जिला कार्यालय से ली जा सकती है।


योजना के लाभ हेतु इच्छुक व्यक्तियों दस्तावेजों सहित आवेदन कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग कलेक्ट्रेट परिसर जिला जबलपुर में प्रस्तुत करने होंगे। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन कर प्रस्ताव संचालनालय भोपाल को स्वीकृति हेतु प्रेषित किया जायेगा।