Sirisha Bandla: कल्पना चावला के बाद भारत की एक और महिला भरेंगी अंतरिक्ष के लिए उड़ान, जानें कौन हैं ये जो हैं आंध्र प्रदेश से - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Sirisha Bandla: कल्पना चावला के बाद भारत की एक और महिला भरेंगी अंतरिक्ष के लिए उड़ान, जानें कौन हैं ये जो हैं आंध्र प्रदेश से



भारतीय मूल की एक और महिला अंतरिक्ष (Space) में कदम रखने के लिए तैयार हैं। सिरिशा बंदला (Sirisha Bandla) 11 जुलाई को स्पेस के लिए रवाना हो जाएंगी। रविवार को वर्जिन गैलेक्टिक के VSS यूनिटी के साथ वह अन्य 5 सदस्यों के साथ स्पेस की उड़ान भरेंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 11 जुलाई यानी रविवार को भारतीय मूल की सिरिशा बंदला (Sirisha Bandla) और उनके साथ वर्जिन गैलेक्टिक के VSS यूनिटी पर वर्जिन के संस्थापक रिचर्ड ब्रेनसन और अन्य 4 लोग जा रहे हैं। यह दूसरी महिला होंगी जो स्पेस की यात्रा के लिए रवाना होंगी।

राकेश शर्मा से प्रभावित सिरिशा बंदला


टीओआई से बातचीत के दौरान सिरिशा ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मेरे साथ भारत भी स्पेस में जा रहा है। शिरिशा कल्पना चावला के बाद भारतीय मूल की दूसरी महिला होंगी जो स्पेस की यात्रा पर जा रही हैं। आंध्र प्रदेश के चिराला में शिरिशा बंदला का जन्म हुआ। स्पेस में जाने का मन उन्होंने राकेश शर्मा से प्रभावित होकर मनाया और महज 4 साल की उम्र में ही वह अमेरिका चली गई थीं। ह्यूस्टन में रहने के दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में जाने का मन हुआ। सिरिशा अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

स्पेस में जानी वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिरिशा अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी महिला हैं। सबसे पहले कल्पना चावला और उसके बाद सुनिता विलियम्स ने अंतरिक्ष की यात्रा की है। शिरिशा सरकारी मामलों और अनुसंधान संचालन के उपाध्यक्ष के पद पर काम कर चुकी हैं।