शिवराज के जबलपुर आगमन पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने रात 10:30 बजे ली अधिकारियों संग बैठक दिये आवश्यक निर्देश - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

शिवराज के जबलपुर आगमन पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने रात 10:30 बजे ली अधिकारियों संग बैठक दिये आवश्यक निर्देश


मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने ली बैठक।


जबलपुर |शिवराज के जबलपुर आगमन पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने ली बैठक, दिये व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि दिनॉक 25 अगस्त 2021 को मान्नीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के जबलपुर आगमन को लेकर पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर मे आज दिनॉक 24-8-21 को रात्रि 10-30 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), द्वारा बैठक ली गयी।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध गोपाल प्रसाद खाण्डेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी  एवं थाना प्रभारी शहर उपस्थित थे।




बैठक में उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि आज शाम को कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर जबलुपर कर्मवीर शर्मा  (भा.प्र.से.), एवं  पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), द्वारा संयुक्त भ्रमण भी किया गया।