अधिक दर पर मदिरा बेचने पर 06 शराब दुकानों के लायसेंस एक दिन के लिए निलंबित - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अधिक दर पर मदिरा बेचने पर 06 शराब दुकानों के लायसेंस एक दिन के लिए निलंबित


अधिक दर पर मदिरा बेचने के कारण छह शराब दुकानों के लायसेंस एक दिन के लिए निलंबित।



जबलपुर
|निर्धारित अधिकतम विक्रय मूल्य से अधिक दर पर मदिरा विक्रय करने पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले की तीन देशी एवं तीन विदेशी मदिरा दुकानों के लायसेंस एक दिन के लिए निलंबित कर दिये हैं। निलंबित अवधि के दौरान इन दुकानों से मदिरा का क्रय-विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। 

सहायक आबकारी आयुक्त के मुताबिक निर्धारित अधिकतम विक्रय मूल्य से अधिक दर पर मदिरा बेचने पर जिन दुकानों के लायसेंस एक दिन की अवधि के लिए निलंबित किये गये हैं उनमें खितौला और सदर स्थित विदेशी मदिरा दुकान का लायसेंस तीन अगस्त के लिए, बघराजी और मढई स्थित देशी मदिरा दुकान का लायसेंस चार अगस्त के लिए तथा विजयनगर स्थित विदेशी मदिरा दुकान एवं ककरतलैया स्थित देशी मदिरा दुकान का लायसेंस पांच अगस्त के लिए निलंबित किया गया है।