अनुकंपा नियुक्ति मिलने से पप्पू कश्यप के घर में आई खुशी की लहर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अनुकंपा नियुक्ति मिलने से पप्पू कश्यप के घर में आई खुशी की लहर

जबलपुर में अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में श्री सोनू कश्यप के साथ 13 और विपत्ति ग्रस्त परिवारों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।



जबलपुर
|अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद, यह कहना है रांझी निवासी श्री सोनू कश्यप का उन्होंने बताया कि उनके पिता श्री पप्पू अमरनाथ कश्यप शास. इंजीनियरिंग कॉलेज में सर्वेंट थे। कोरोना से उनकी मृत्यु ज्ञानोदय कोविड सेंटर में 26 अप्रैल को हो गई, श्री सोनू कश्यप ने बताया कि उनके पिताजी के कोरोना से असामयिक मृत्यु होने से उनके ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा, आर्थिक स्थिति खराब हो गई। 

उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये कि कोविड से जिन शासकीय सेवकों की मृत्यु हुई है उनके आश्रितों को शीघ्र ही अनुंकपा नियुक्ति दी जाये। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में अन्य लोगों के साथ मुझे भी अनुकंपा नियुक्ति का आदेश दिया गया और अब वे शास. इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में सर्वेंट के पद पर कार्य करने लगा है।

आजीविका सुनिश्चित होने पर वे बहुत प्रसन्न हैं, साथ ही उनके परिवार के लोग भी प्रसन्न हैं और वे हृदय से मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दे रहे हैं। जबलपुर में अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में श्री सोनू कश्यप के साथ 13 और विपत्ति ग्रस्त परिवारों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।