कुख्यात अपराधी शेरू सोनकर पर JABALPUR COLLECTER ने लगाया एनएसए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कुख्यात अपराधी शेरू सोनकर पर JABALPUR COLLECTER ने लगाया एनएसए


जिला दण्डाधिकारी ने कुख्यात अपराधी शेरू सोनकर पर लगाया एनएसए।

शासकीय कार्य मे बाधा डालने, जुआं खेलने, अवैध रूप से हथियार रखने जैसे 15 अपराध पंजीबद्ध हैं।

जबलपुर |जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा की अनुशंसा पर कुख्यात अपराधी मरही माता मंदिर के पास थाना हनुमानताल निवासी शेरू सोनकर पिता भीम सोनकर उम्र 39 वर्ष को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत तीन माह की अवधि तक केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध रखने का आदेश जारी किया है। 

जिला दंडाधिकारी द्वारा शेरू सोनकर पर एनएसए की कार्यवाही उसकी आपराधिक और समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से की गई है । शेरू सोनकर वर्ष 2005 से विधि विरुद्ध क्रियाकलापों में लिप्त था । उसके  विरुद्ध मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, हत्या का प्रयास करने, छेड़छाड़ करने, दहेज के लिये प्रताडित, शासकीय कार्य मे बाधा डालने, जुआं खेलने, अवैध रूप से हथियार रखने जैसे 15 अपराध पंजीबद्ध हैं ।