घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफ्लिंग का धन्धा जोरो पर आटो वालों ने लगाई दौड़ पुलिस ने दो आरोपीयों को धर दबोचा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफ्लिंग का धन्धा जोरो पर आटो वालों ने लगाई दौड़ पुलिस ने दो आरोपीयों को धर दबोचा

घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफ्लिंग करते 2 युवक गिरफ्तार।




 4 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 2 इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, 2 रिफलिंग टिल्लू पम्प एवं गैस बिक्री के 3 हजार रूपये, जप्त।

जबलपुर |घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफ्लिंग का धन्धा जोरों पर है। यैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस की दबिश भी जारी है। घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफ्लिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपीयों को धर दबोचा है।लेकिन आटो चालकों ने मौकै से दौड़ लगा दी और  आटो को छोड़ फरार हो गए, इस संबंध में थाना प्रभारी भेड़घाट शफीक खान ने बताया कि आज दिनांक 7-12-21  को  विश्वसनीय मुखबिर से  सूचना मिली कि अंधमूक बाईपास के पास टपरे से 2 युवकों के द्वारा अवैध रूप से आटो में घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफ्लिंग का काम किया जा रहा है। सूचना पर थाना भेड़घाट पुलिस के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहॉ 2 युवक आटो में गैस रिफिलंग करते हुये दिखे, आटो चालक पुलिस को देखकर भाग गये। गैस रिफ्लिंग कर रहे दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा  गया, दोनों ने पूछताछ पर अपना नाम अजय लोधी उम्र 21 वर्ष एवं सुमन बर्मन उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी कुगवॉ थाना संजीवनी नगर का बताया, टपरे की तलाशी ली गयी तो टपरे में 4 एचपी कम्पनी के गैस सिलेण्डर एवं 2 इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, 2 रिफलिंग टिल्लू पम्प जिसमें गैस भरने के लिये पाईप लगी है,  तथा गैस बिक्री के नगद 3 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपियों द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर से उपेक्षा एवं लापरवाही पूर्वक गैस आटो में रिफ्लिंग करना पाया जाने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 285, 34 भादवि एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये  मौके पर मिली मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एनपी 3229 की तस्दीक की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका - आरोपीयों को रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक रामाशीष यादव आरक्षक रूपेश लोधी, जय शंकर चौहान की सराहनीय भूमिका रही।