VIDEO 80 पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित 24 घंटे में Corona के इतने नए पॉजिटिव केस आए हैं। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO 80 पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित 24 घंटे में Corona के इतने नए पॉजिटिव केस आए हैं।


प्रदेश में पिछले 24 घंटे में Corona के 4037 नए पॉजिटिव केस आए हैं।जिसमें 80 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 227 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।



वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर 5.16%‌ व रिकवरी रेट 96.37% है। कोरोना के कुल एक्टिव केस 17,657 हैं।




भोपाल|मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज 4037 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 17,657 हो गई है।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4037 केस आए हैं। इसके साथ राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 17,657 हो गयी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 5.16 प्रतिशत और रिकवरी रेट 96.37 प्रतिशत है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 78220 टेस्ट हुए हैं।