83 पुलिसकर्मी हुए करोना पोजिटिव MP में 24 घंटे में Corona के 6,970 नए केस - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

83 पुलिसकर्मी हुए करोना पोजिटिव MP में 24 घंटे में Corona के 6,970 नए केस


83 पुलिसकर्मी हुए करोना पोजिटिव 


प्रदेश में पिछले 24 घंटे में Corona के 6,970 नए केस आए हैं। जिनमें 83 पुलिसकर्मी शामिल हैं।


प्रदेश में कुल एक्टिव केस 34,973 हैं। वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 9.10% और रिकवरी रेट 94.38% है।

भोपाल |प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,970 नए केस आए हैं। जिनमें 83 पुलिसकर्मी शामिल हैं।कोरोना हॉटस्पॉट इंदौर में 1890, भोपाल में 1398 मरीज मिले। ग्वालियर में 600 पॉजिटिव आए। डबरा सिविल कोर्ट में पदस्थ 42 साल के एडीजे, उनके रीडर, स्टेनो सहित स्टाफ के पांच लोग संक्रमित हो गए हैं। 13 डॉक्टर भी पॉजिटिव हैं। जबलपुर में 593 केस मिले। सागर में 338 पॉजिटिव आए हैं।

ग्वालियर के रानी महल में कोरोना विस्फोट हुआ है। 22 कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद 14 और नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 49 जिलों में 6970 नए केस आए हैं। 2106 मरीज ठीक हुए। 51 जिलों में एक्टिव केस की संख्या 34 हजार 973 पहुंची।