62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 4 पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 4 पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 4 पुलिस अधिकारियों को  पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई।




जबलपुर |जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 4 पुलिस अधिकारियों को आज भावभीनी विदाई दी गई,आज दिनॉक 31-1-2022 को  पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पुलिस लाईन में पदस्थ उप निरीक्षक श्री दीपक अरगुलेवार, थाना हनुमानताल मे पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री विद्यासागर त्रिपाठी, ए.डी.पी.ओ. कार्यालय सिहोरा में पदस्थ, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री हीरालाल झारिया, पुलिस लाईन मे पदस्थ  कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री. मोह. रउफ को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर,यातायात संजय कुमार अग्रवाल एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुषार सिंह, की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी।






 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि आप सभी ने 39 से 42 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।