पंचायत चुनाव प्रेक्षक का मोबाइल एवं इस व्हाट्सएप नंबर पर शिकायतें प्रेषित की जा सकेंगी, क्या है व्हाट्सएप नंबर पढिए यह खबर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पंचायत चुनाव प्रेक्षक का मोबाइल एवं इस व्हाट्सएप नंबर पर शिकायतें प्रेषित की जा सकेंगी, क्या है व्हाट्सएप नंबर पढिए यह खबर


निर्वाचन संबंधी समस्या या शिकायतों को लेकर आम नागरिक सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सर्किट हाउस में  अधिकारी से भेंटकर सकेंगे।




जबलपुर| राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए नियुक्त किये गये प्रेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री उपेन्द्रनाथ शर्मा जबलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस नंबर 01 के कक्ष क्रमांक 06 में ठहरे हुए हैं। निर्वाचन संबंधी समस्या या शिकायतों को लेकर आम नागरिक उनसे सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सर्किट हाउस में भेंटकर सकेंगे। 



इसके अलावा श्री शर्मा से उनके मोबाइल नंबर 94251 22831 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है, तथा व्हाट्सअप नंबर 78060 68707 पर शिकायतें प्रेषित की जा सकेंगी।