नवनिर्मित 44 पुलिस आवासीय भवनों का गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आज भोपाल में किया गया ई-लोकार्पण देखें - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

नवनिर्मित 44 पुलिस आवासीय भवनों का गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आज भोपाल में किया गया ई-लोकार्पण देखें

मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अद्योसंरचना विकास निगम द्वारा  नव निर्मित जिला जबलपुर के रांझी, अधारताल एवं चरगवॉ थाना भवन तथा जी.आर.पी. के 44 आवासीय भवनों का माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह द्वारा आज भोपाल में किया गया ई-लोकार्पण






जबलपुर | माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आज दिनॉक 22-8-2022 को शाम 4 बजे रविन्द्र भवन भोपाल में  1536 पुलिस आवासीय एवं प्रशासनिक भवनों का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया गया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अद्योसंरचना विकास निगम द्वारा नव निर्मित जिला जबलपुर के  रांझी, अधारताल एवं चरगवॉ थाना भवन तथा जी.आर.पी. के 44 आवासीय भवनों का भी माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा ई-लोकार्पण किया गया।शाह ने कहा कि आजादी के बाद पुलिस को देखने का नजरिया बदला है। फिल्मों ने पुलिस की गलत छवि बना दी है। जबकि पुलिसकर्मी 24 घंटे 365 दिन काम करता है। जब लोग घरों में त्योहार मनाते हैं, तब पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहता है।



ई-लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जी.आर.पी. जबलपुर पुलिस लाईन में माननीय विधायक पाटन  अजय विश्नोई, मान्नीय विधायक केण्ट  अशोक रोहाणी, मान्नीय विधायक पूर्व  लखन घनघोरिया मान्नीय विधायक बरगी संजय यादव, मान्नीय विधायक उत्तर-मध्य विनय सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष बरकडे़  तथा श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर,  आर.आर.एस. परिहार (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर, डॉ. इलैयाराजा टी.(भा.प्र.से.) कलेक्टर जबलपुर, सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जबलपुर,  विनायक वर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक रेल सहित जिला बल, विशेष सशस्त्र बल, एवं जी.आर.पी. के अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।