Jabalpur RPF ने कसा शिकंजा अवैध ई टिकट बनाने वाले दलालों पर की कार्रवाई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur RPF ने कसा शिकंजा अवैध ई टिकट बनाने वाले दलालों पर की कार्रवाई

Jabalpur RPF ने कसा शिकंजा अवैध ई-टिकट बनाने वाले दलालों पर की कार्रवाई 129 ई-टिकट किए जब्त ।



जबलपुर | Jabalpur RPF ने दलालों पर शिंकजा कसते हुए अवैध ई-टिकट बनाने वाले दलालों पर कार्रवाई करते हुए 129 ई-टिकट जब्त किए, रेल सुरक्षा बल द्वारा अनाधिकृत रूप से रेल टिकट बनाने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन उपलब्ध अभियान के तहत कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी कड़ी में अपराध खुफिया शाखा जबलपुर के निर्देशन पर जबलपुर मण्डल में आउट पोस्ट मैहर एवं भोपाल मंडल में पोस्ट भोपाल में आरपीएफ द्वारा कार्यवाही करते हुए 129 ई-टिकट की कीमत रूपये 1,87,424/- जब्त किया गया।


मण्डल द्वारा दिनांक 5 जनवरी को प्रभारी अपराध खुफिया शाखा जबलपुर के निर्देशन में जबलपुर की टीम के सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल द्विवेदी, प्रधान आरक्षक  गजेंद्र प्रसाद गौतम, आरक्षक अंसार अहमद मंसूरी, मैहर पोस्ट से आरक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से रेलवे की ई- टिकिटों का अवैध करोबार करने वालो की निगरानी के दौरान कटनी रोड मैहर में सुप्रिया एम पी आनलाइन की दुकान से पर्सनल यूजर आईडी का उपयोग कर ई टिकटों का वाणिज्यिक कारोबार की मुखबिर खास की सूचना पर पहुंचे, जहां पर दुकान संचालक अक्षय कुशवाहा, निवासी-हरदुआ कला थाना मैहर, जिला सतना, मध्य प्रदेश के कंप्यूटर सिस्टम को चेक करने पर उसमें पर्सनल यूजर आईडी का उपयोग कर ई टिकट का कारोबार  पाया गया।


जिसमें एक लाइव ई टिकट कीमत रूपये 112/- तथा 51 उपयोग की जा चुकी टिकट जिनकी कीमत रूपये 25462/- सहित कुल 52 ई टिकटों की कीमत रूपये 25574/- तथा एक सीपीयू जप्ती पत्र के तहत जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु आरपीएफ पोस्ट मैहर को सुपुर्द किया गया।