24 घंटों में देश में कोरोना के 214 मामले दर्ज भारत में मचने लगा हड़कंप - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

24 घंटों में देश में कोरोना के 214 मामले दर्ज भारत में मचने लगा हड़कंप


भारत में पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 214 मामले दर्ज किए गए हैं।




नई दिल्ली| दुनियाभर में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है,भारत में कोरोना के नए मामले एक दिन पहले की तुलना में कम दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 214 मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को इनकी संख्या 228 थी, यानी 14 मामले कम आए हैं।


रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत



स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब एक्टिव केस की संख्या 2,509 है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.80% है। शनिवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ दर्ज की गई है। 7 जनवरी तक संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,718 हो गई है।


पॉजिटिविटी रेट बढ़ी



स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.11 प्रतिशत पहुंच गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है। कुल संक्रमितों की तुलना में सिर्फ 0.01 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में 204 लोग ठीक हुए। अब तक कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,46,534 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।


चौथी लहर की भारत में दस्तक



देश में कोरोना की नई लहर की आशंका के बीच विदेश से आए यात्रियों में ओमिक्रॉन के एक, दो नहीं बल्कि 11 सब-वैरिएंट मिले हैं। 24 दिसंबर से 3 जनवरी तक एयरपोर्ट और समुद्र के रास्ते भारत आए यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग की गई थी। इनमें पॉजिटिव मिले यात्रियों में 11 वैरिएंट मिले हैं। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ओमिक्रॉन के XBB.1.5 वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है।


कोरोना की कई लहर लाएगा ये वैरिएंट



विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने XBB.1.5 वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी करते हुए बताया कि, यह वैरिएंट तेजी से फैल रहा है और पुराने वैरिएंट्स को रिप्लेस कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वैरिएंट 29 देशों में मिल चुका है। इससे दुनिया में कोरोना की कई लहर आने का खतरा बढ़ गया है।


कोरोना का ‘सुपर वैरिएंट’ है XBB.1.5

BA.2.75 और BJ.1 से मिलकर XBB बना है। अब इससे म्यूटेट होकर XBB.1 और XBB.1.5 बने हैं। XBB.1.5 कोरोना का ‘सुपर वैरिएंट’ है। BQ.1 जितने लोगों को 26 दिन में संक्रमित कर रहा था XBB.1.5 उतने लोगों को 17 दिन के भीतर संक्रमित कर रहा है। इसके चलते लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर लगातार बढ़ रही है। एक स्टडी के मुताबिक, यह पहले के तमाम वैरिएंट्स के मुकाबले तेजी से इंसान के इम्यून सिस्टम को चकमा देने माहिर है।


6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR जरूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर लिखा- 1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रा से पहले उन्हें अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।