जबलपुर कलेक्टर ने शातिर बदमाश पर की NSA की कार्रवाई एक दर्जन से ज्यादा अपराधों को बदमाश ने दिया था अंजाम पढिए यह खबर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर कलेक्टर ने शातिर बदमाश पर की NSA की कार्रवाई एक दर्जन से ज्यादा अपराधों को बदमाश ने दिया था अंजाम पढिए यह खबर

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एक और शातिर बदमाश संजू उर्फ सारंग उर्फ संजय अहिरवार के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत जारी किया वारंट।





थाना तिलवारा पुलिस द्वारा शातिर बदमाश संजू उर्फ सारंग उर्फ संजय अहिरवार जिसके विरूद्ध 16 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर कराया गया केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध  



जबलपुर |जबलपुर कलेक्टर ने आज पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर एक और शातिर बदमाश संजू उर्फ सारंग उर्फ संजय अहिरवार के विरूद्ध एन.एस.ए. की कार्रवाई करते हुए वारंट जारी किया, इस संबंध मे थाना प्रभारी तिलवारा  लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि संजू उर्फ सारंग उर्फ संजय अहिरवार पिता सुनील अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी जोधपुर पड़ाव थाना तिलवारा का एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है, जो वर्ष 2017 से अपराध घटित किये जा रहा है।


जिसके विरूद्ध  लूट, अवैध वसूली, मारपीट, आबकारी एक्ट, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के 16 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही  की गयी,  किंतु संजू उर्फ सारंग उर्फ संजय अहिरवार आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसके स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिसे दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा  द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।


              जिला दण्डाधिकारी जबलपुर सौरभ कुमार सुमन  के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो के दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 11-2-2023 को एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश संजू उर्फ सारंग उर्फ संजय अहिरवार को जारी एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है।