लिथियम के बाद अब भारत में मिला सोने का भंडार, ओडिशा के 3 जिलों में फैला है खजाना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

लिथियम के बाद अब भारत में मिला सोने का भंडार, ओडिशा के 3 जिलों में फैला है खजाना

ओडिशा के खान निदेशालय और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के सर्वेक्षणों ने देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज सहित तीन जिलों में सोने के भंडार होने की पुष्टि की है। ये सोने के भंडार क्योंझर जिले में चार स्थानों पर, मयूरभंज जिले में चार स्थानों पर और देवगढ़ जिले में एक स्थान पर पाए गए हैं।





ओडिशा -भुवनेश्वर |भारत में 59 लाख टन लिथियम मिलने के बाद अब सोने के भंडार मिले है,ओडिशा के तीन जिलों के विभिन्न स्थानों पर सोने की खदानें मिली हैं. इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक ने सोमवार को राज्य विधानसभा में इस बारे में जानकारी मुहैया कराई. ढेंकानाल के विधायक सुधीर कुमार सामल द्वारा पूछे गए एक लिखित प्रश्न के जवाब में, मंत्री ने कहा, खान निदेशालय और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के सर्वेक्षणों ने देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज सहित तीन जिलों में सोने के भंडार की उपस्थिति का खुलासा किया है।




इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक के अनुसार ये सोने के भंडार क्योंझर जिले में चार स्थानों पर, मयूरभंज जिले में चार स्थानों पर और देवगढ़ जिले में एक स्थान पर पाए गए हैं,हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर पैनल बनाने में अहम धातु लिथियम के 59 लाख टन भंडार का पता रियासी जिले में लगाया है. भारत लिथियम का आयात करता है।


इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (आईआईएसडी) में वरिष्ठ नीति सलाहकार सिद्धार्थ गोयल ने कहा कि लिथियम भंडार की खोज कई मायनों में देश की स्वच्छ ऊर्जा निर्माण महत्वाकांक्षाओं के मद्देनजर आमूल-चूल बदलाव वाली साबित हो सकती है।