जबलपुर में प्रियंका गांधी की विजय शंखनाद रैली कल, कांग्रेस कार्यकर्ता खून की एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए प्रियंका जी को करेंगे भेंट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर में प्रियंका गांधी की विजय शंखनाद रैली कल, कांग्रेस कार्यकर्ता खून की एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए प्रियंका जी को करेंगे भेंट


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल विजय शंखनाद के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने आ रही हैं।


जबलपुर में मां नर्मदा का पूजन और महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ता खून की एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए प्रियंका जी को करेंगे भेंट




MP जबलपुर| कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर से चुनावी शंखनाद करेंगी। प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली है, आपको बता दें की जबलपुर शहर के चौक-चौराहों पर हनुमान जी के गदे लगाए गए हैं। कांग्रेस अधिकारियों ने बताया कि प्रियंका गांधी मां नर्मदा का पूजन और महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।


प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान के लिए विजय शंखनाद 2023 रैली को शहीद स्मारक पर संबोधित करेंगी। इससे पूर्व वह ग्वारी घाट पर मां नर्मदा की आरती और पूजन करेंगी। श्रीमती प्रियंका गांधी जी महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी।



प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर जबलपुर शहर में हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा पूरे शहर में लगाई गई हैं, जो न्याय की विजय का प्रतीक होगी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगाकर नौजवानों के खून की एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए प्रियंका गांधी को भेंट करेंगे और एकत्र किया गया रक्त ब्लड बैंक को दान किया जाएगा।


बतातें चलें की पीसीसी चीफ कमलनाथ प्रियंका गांधी का स्वागत करने एयरपोर्ट जाएंगे और दोनों नेता चुनाव अभियान का श्री गणेश करेंगे। कांग्रेस पार्टी नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 और ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश वासियों को 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली हाफ दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार किसानों की कर्ज माफी करेगी और पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू करेगी।



कांग्रेस ने शिवराज पर आरोप लगाते हुए यह कहा की 18 साल की सरकार में सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश की पहचान बेरोजगारी, गरीबी, घोटालों, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों की बदहाली से बना दी है। शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो चुकी है। इन्होंने डंपर घोटाले से शुरुआत की थी। उसके बाद व्यापम घोटाला किया, नर्सिंग घोटाला किया, आयुष्मान कार्ड में घोटाला किया, पुलिस भर्ती घोटाला किया, लेकिन इतने घोटालों से इनका मन नहीं भरा। इंसान को धोखा देने के बाद शिवराज जी ने भगवान को धोखा देना शुरू किया। सिंहस्थ घोटाला और महाकाल लोक घोटाला शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार और पाप का जीता जागता उदाहरण है।


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। अपना पाप धोने के लिए ही इन्हें आज बहनें याद आ रही हैं। मध्य प्रदेश की जनता इस विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के 18 साल के पाप का दंड उन्हें देगी और कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल विजय शंखनाद के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने आ रही हैं।