VIRAL VIDEO : विकास बब्बर ने मुसलमानों के पवित्र स्थल मक्का और मदीना को लेकर बनाया आपत्तिजनक गाना,तेरे मक्के और मदीने में भी मेरा भोला पूजा जावे हैं।मुस्लिम समुदाय में फैला आक्रोश देखें वायरल हुआ वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIRAL VIDEO : विकास बब्बर ने मुसलमानों के पवित्र स्थल मक्का और मदीना को लेकर बनाया आपत्तिजनक गाना,तेरे मक्के और मदीने में भी मेरा भोला पूजा जावे हैं।मुस्लिम समुदाय में फैला आक्रोश देखें वायरल हुआ वीडियो


विकास बब्बर ने मुसलमानों के पवित्र स्थल मक्का और मदीना को लेकर बनाया आपत्तिजनक गाना,तेरे मक्के और मदीने में भी मेरा भोला पूजा जावे हैं।मुस्लिम समुदाय में फैला आक्रोश देखें वायरल हुआ वीडियो, 
VIRAL VIDEO  👇




 

नई  दिल्ली |देशभर में चारों तरफ़ नफ़रत का बाज़ार गर्म हैं, हर तरफ़ से मुसलमानों को उकसाने की कोशिश की जा रहीं हैं, कहीं हेट स्पीच के ज़रिए मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है तो कहीं इस्लाम धर्म को टार्गेट किया जा रहा हैं हाल ही में एक युवक ने गाने के ज़रिए मुसलमानों के पवित्र स्थल मक्का और मदीना को निशाना बनाया हैं. अपने आपको को कथित गायक कहने वाले विकास बब्बर सिंघोलिया ने यूट्यूब पर गाने के साथ एक वीडियो पोस्ट की हैं जिसके बोल हैं कि “तेरे मक्के और मदीने में भी मेरा भोला पूजा जावे हैं।


इस गाने के वॉयरल होने के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफ़ी गुस्सा हैं तथा आरोपी सिंगर के खिला़फ सख़्त से सख़्त कार्यवाही करने की मांग की जा रहीं हैं।पत्रकार ज़ाकिर अली त्यागी के मुताबिक़, इस गाने के द्वारा पवित्र धार्मिक स्थल “मक्का और मदीना” को निशाना बनाया गया है, काबे की तस्वीर को एडिट कर अरब के लोगों को भड़काने की कोशिश की गई है, गाने का लेखक, सिंगर, कोरियोग्राफर विकास बब्बर सिंघोलिया है जो कि दिल्ली के नरेला में रहता है।


यह भी पढ़े : आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ जमीन गैर कानूनी तरीके से गैर आदिवासियों को बेची, MP के तीन सीनियर आईएएस अधिकारियों के खिलाफ FIR हुई दर्ज

 

दिल्ली पुलिस आपको त्वरित संज्ञान लेते हुए इस व्यक्ति पर कार्रवाई कर इस गाने को तमाम सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से हटाना चाहिए, यदि इस व्यक्ति पर त्वरित कार्रवाई नही की गई यह गाना चल रही कावड़ यात्रा में हर डीजे पर गूंजेगा, जो कि फ़िज़ा में ज़हर घोलने का काम कर सकता है।


इस मामले पर पत्रकार श्याम मीरा सिंह का कहना हैं कि, विकास बब्बर सिंहोलिया नाम के इस गायक ने मुस्लिमों के पवित्र स्थान-मक्का को लेकर बेहूदा गीत बनाया है, आम हिंदुओं के पास भगवान शिव को समर्पित हज़ारों गीत हैं, लेकिन संघियों को शिव भी मक्का में नज़र आएँगे, दिल्ली पुलिस को इस सिंगर पर कार्रवाई करनी चाहिए।