VIRAL VIDEO: बरगी बाँध के 19 गेटों से छोड़ा जा रहा है पानी, नर्मदा पहुँची उफान पर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIRAL VIDEO: बरगी बाँध के 19 गेटों से छोड़ा जा रहा है पानी, नर्मदा पहुँची उफान पर

बरगी बाँध के 19 गेटों से छोड़ा जा रहा है पानी, नर्मदा पहुँची उफान पर,नर्मदा की सहायक नदियों में भी बाढ़ का नजारा है। इसे देखते हुए नर्मदा घाटों व किनारे बसे गाँवों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।








MP - जबलपुर | बरगी बाँध के 19 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते नर्मदा नदी उफान पर पहुँची चुकी है।बतादें की नर्मदा की सहायक नदियों में भी बाढ़ का नजारा है। इसे देखते हुए नर्मदा घाटों व किनारे बसे गाँवों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बरगी बाँध के कैचमेंट एरिया में पानी आने की रफ्तार और बढ़ गई है। शुक्रवार को शाम 4 बजे बाँध के 4 और गेट खोल दिए गए। इस तरह कुल 19 गेटों से नर्मदा में पानी छोड़ा जा रहा है। बाँध में इस समय 10 हजार घन मीटर प्रति सेकेण्ड की रफ्तार से पानी आ रहा है तो 6675 घन मीटर प्रति सेकेण्ड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है। रात में बाँध का जल स्तर 422.15 मीटर तक पहुँच गया। बाँध इस समय 95 फीसदी भर चुका है। इधर बाँध के ज्यादा गेट खुलने के बाद नर्मदा एकदम उफान पर है। घाटों में पानी ऊपर तक पहुँच चुका और जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। नर्मदा की सहायक नदियों में भी बाढ़ का नजारा है। इसे देखते हुए नर्मदा घाटों व किनारे बसे गाँवों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बरगी बाँध के ईई अजय सुरे के अनुसार जल ग्रहण क्षेत्र में अभी बारिश का क्रम जारी है। गेटों को 3.47 मीटर यानी करीब 11 फीट की औसत हाइट तक खोला गया है।


अब तक 35 इंच दर्ज हुई बरसात  


शुक्रवार को शहर में सुबह से रात तक 8.4 एमएम बारिश हुई, इसे मिलाकर अब तक इस मानसून सीजन में कुल 895.4 एमएम यानी 35 इंच बरसात दर्ज हो चुकी है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।